बिहार

10 लाख लोगों को नौकरी देने की घोषणा को अमली पहनाया जा रहा: CM नीतीश

मधुबनी- 30 अप्रैल। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 10 लाख लोगों को नौकरी देने की घोषणा को अमली जामा पहनाया जा रहा है। एक लाख लोगों को नौकरी दी जा चुकी है। तीन लाख नौकरी देने का काम प्रक्रिया में है। 2025 तक यह 10 लाख की सीमा को पार भी कर सकती है। वे मंगलवार को जगदीश नंदन प्लस टू उच्च विद्यालय बाबूबरही के प्रांगण में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। वर्ष 2005 से पूर्व के शासको का जिक्र करते मुख्यमंत्री ने कहा कि उस वक्त शाम के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकाल पाते थे। शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क,पुल,पुलिया,बिजली की स्थिति बदतर थी।
लड़के और लड़कियों को साइकिल,पोशाक योजना का लाभ देकर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। आज हर पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की गई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए गए। 2006 के पंचायत चुनाव एवं 2007 के नगर निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिषत आरक्षण का प्रावधान किया गया। इस निर्णय का दूसरे राज्यों ने भी अनुकरण किया। वर्ष 2013 में पुलिस सेवा में महिलाओं के लिए 35 प्रतिषत आरक्षण सुनिश्चित किया गया। आज 30 हजार बेटियां इस विभाग में काम कर रही है। कहा महिला शिक्षा में जागरूकता का ही प्रतिफल है की प्रजनन दर 4.3 से घटकर आज 2.9 पर आई है। इसे 2ः करने का इनका लक्ष्य है। कहा इन्होंने वर्ल्ड बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह को संवारने का काम करते इन्हें जीविका दीदी का नाम दिया। आज 1 करोड़ 3 लाख महिलाएं जीविका से जुड़कर अपना रोजगार कर रही हैं। कहा इन्होंने न्याय के साथ विकास करने का काम किया। मदरसा के शिक्षकों को सरकारी शिक्षक के बराबर वेतन दिया गया। कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई गई। साथ निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल,गली नाली,शौचालय दिया। जाति और आर्थिक जनगणना कराया। इस आधार पर अनुसूचित जाति,जनजाति तथा अति पिछड़ों का आरक्षण 50 प्रतिषत से बढ़ाकर 65 प्रतिषत किया। उच्च जाति के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए पूर्व से 10 प्रतिषत आरक्षण केंद्र सरकार ने तय कर रखी है। आर्थिक रूप से पिछड़े 94 लाख लोगों को दो-दो लाख रुपए की सुविधा उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। विपक्षियों पर निशाना साधते मुख्यमंत्री ने कहा कि इनकी पार्टी परिवारबाद पर नहीं चलती। बल्कि पूरे राज्य इनके परिवार तथा सभी सदस्य इनके परिवार के सदस्य हैं। इनके द्वारा किए कार्य का विपक्षी झूठा श्रेय ले रहे हैं। कहा बीच में कुछ दिनों के लिए ये ऐसे लोगों के साथ चले गए थे। किंतु देखा कि वहां सब गड़बड़ कर रहे हैं। तो अपने पुराने गठबंधन के साथ हो गए। अब कभी भी उनके साथ नहीं जाएंगे। इन्होने एनडीए प्रत्याशी रामप्रीत मंडल को भारी मतों से जीताने का आग्रह किए। सभा की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष फुले भंडारी तथा मंच संचालन भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रणधीर खन्ना ने की। सभा को राज्यसभा सांसद संजय झा,षिक्ष मंत्री विजय कुमार चोधरी, मंत्री मदन सहनी,मंत्री शीला मंडल,विधायक मीना कामत,विधायक विनोद नारायण झा, विधायक अरुण शंकर प्रसाद,विधायक रामप्रीत पासवान,पूर्व विधायक लक्ष्मेश्वर राय,पूर्व विधान पार्षद विनोद सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button