भारत

प्रियंका ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- भाजपा के पास किसानों के लिए पैसे नहीं

रायपुर/बालोद-07 नवंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बालोद विधानसभा के ग्राम जुंगेरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पास गरीबों के लिए पैसे नहीं हैं। आपकी वोट कीमती है, इसके जरिए ही आपका भविष्य बनता है। जो आपके लिए काम करती है उस पार्टी को ही वोट देेकर अपनी किमती वोट दें।

प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ छत्तीसगढ़ में धान के लिए 2400 रुपये मिलते हैं। जब सरकार पैसे खर्च करती है, तो सवाल करना आपका हक है। सौंदर्यीकरण के लिए आपका पैसा खर्च किया गया। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी, 24 घंटे के अंदर पहली सभा में किसान माफी का फैसला लिया गया, लेकिन भाजपा कहती है कि उनके पास किसानों के लिए पैसे नहीं है। आप पर टैक्स लगा रहा है, आपके पैसे लूटे जा रहे हैं।

प्रियंका ने कहा कि मध्यम वर्ग के लिए भाजपा कभी नहीं सोचती। पेंशन को बीजेपी ने निवेश कर दिया। आज सरकारी अधिकारी कर्मचारी अब पुराने पेंशन स्कीम की मांग कर रहे हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ में आज ओपीएस लागू है। बीजेपी के पास गरीबों के लिए पैसे नहीं है। कांग्रेस ने आपके पैसे वापस आपके जेब में डाले हैं। कांग्रेस ने हमेशा आपके हक की बात की है।

गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस को गाली दी और पूछा कि 70 साल में क्या किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र ने या तो पिछले 70 वर्षों में किए गए अच्छे कामों को नष्ट कर दिया है या देश की संपत्ति बड़े उद्योगपतियों को सौंप दी है।

सभा में प्रियंका गांधी ने संजारी बालोद विधानसभा प्रत्याशी संगीता सिन्हा, डौंडीलोहारा प्रत्याशी अनिला भेड़िया, गुंडरदेही विधानसभा प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद के पक्ष में वोट मांगा। सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button