भारत

भारत और सऊदी अरब द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने पर कर सकते विचार: गोयल

नई दिल्ली-11 सितंबर। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और सऊदी अरब आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 52 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 200 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने पर गौर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश अधिक संतुलित व्यापार पर भी विचार कर सकते हैं।

वाणिज्य मंत्री ने सोमवार को सऊदी अरब के निवेश मंत्री खालिद ए. अल-फलीह के साथ हुई बातचीत में जी-20 शिखर सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत अमृतकाल में अभूतपूर्व पैमाने पर विकास करने की आकांक्षा रखता है। गोयल ने भारत की अध्यक्षता के तहत स्टार्टअप-20 के संगठन की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और सऊदी अरब दोनों आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं हैं।

पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के निवेश मंत्री से इस बात पर भी चर्चा की कि दोनों देशों के बीच व्यापार को कैसे 52 अरब डॉलर से बढ़ाकर 200 अरब डॉलर तक ले जाया जा सकता है। उन्होंने सऊदी निवेशकों को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस-टेक सिटी का दौरा करने और निवेश लाने के लिए आमंत्रित किया। गोयल ने कहा कि निवेशक इस बात की सराहना करेंगे कि भारत के नियामक तंत्र को सरल बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारत का सऊदी अरब को किया जाने वाला निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 में 8.8 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 10.72 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। वहीं, दूसरी ओर सऊदी अरब से भारत का आयात वित्त वर्ष 2021-22 में 34.1 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 42 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button