ताज़ा ख़बरें

मेरी हत्या करवा सकती है पंजाब सरकार: पूर्व सीएम चन्नी

चंडीगढ़- 14 अप्रैल। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार उनकी हत्या भी करवा सकती है। पिछले 70 साल के दौरान जो लोग पंजाब के मुख्यमंत्री रहे उनके खिलाफ आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कला भवन में पत्रकारों से बातचीत में चरणजीत चन्नी ने कहा कि पंजाब की मान सरकार लगातार षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने दावा किया कि विजिलेंस ने जांच में शामिल होने के लिए पहले 12 अप्रैल को बुलाया था। मैंने उन्हें कहा कि मैं बिजी होने की वजह से नहीं आ सकता। अचानक उन्हें तलब कर लिया गया है।

चन्नी ने कहा कि मान सरकार जब से सत्ता में आई है, राजनीतिक द्वेष के चलते कांग्रेस नेताओं को फंसाया जा रहा है। चन्नी ने कहा कि सीएम भगवंत मान ने अकाल तख्त के जत्थेदार का अपमान करने का प्रयास किया। वह जब इसके खिलाफ बोले तो पंजाब सरकार बौखला गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनके 10-12 सवालों के जवाब दे। सीएम मान जवाब दें कि वह किस आधार पर जत्थेदार के खिलाफ बोले।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button