बिहार

CM नीतीश 11 को मधुबनी में, जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह

मधुबनी- 08 जनवरी। अगामी 11 जनवरी को समाधान यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मधुबनी जिला में आगमन को लेकर जदयू कार्यताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को जिला जदयू कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के यात्रा मार्ग में दर्जनों तोरणद्वार का निर्माण कर वहां कतारबद्ध एकत्रित होकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रस्तावित समाधान यात्रा का आमजनों में भी काफी सकारात्मक आकर्षण है। तथा आम जनता मुख्यमंत्री नीतीष कुमार की समाधन यात्रा से खासे उत्साहित हैं। जिसकी अपेक्षित झलक यात्रा के दौरान अन्य जिलों की भांति यहां भी स्पष्ट परिलक्षित होगी।

आयोजित बैठक में पार्टी के राज्य सचिव बचनू मंडल,वरिष्ठ जदयू नेत्री सह जिला पार्षद सईदा बानो, जदयू अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष अहमद हुसैन, डा.शिवकुमार यादव,रजा अली,विश्वजीत सिंह मुन्ना,संगीता ठाकुर,रानी विक्रमशीला,संतोष सिंह,विभा सिंह,सोनी कुमारी,रानी झा,संजीव कुमार झा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केदारनाथ भंडारी,फूलदेव यादव,तजम्मुल हुसैन, प्रभात रंजन,लक्ष्मी देवी,अधिवक्ता महताब आलम,जयवीर सिंह,पप्पू सिंह,सत्यनारायण यादव, रामनरेश चोपाल,रवीन्द्र चोधरी,राजू साफी,पप्पू पटेल,प्रदीप झा बासु,उदयकान्त चोधरी,राजकुमार सिंह,रामबाबू सिंह,श्रीकांत यादव,इफ्तेखार जिलानी, जयप्रकाश भारती,प्रभुजी झा,श्रीनारायण भंडारी,विनोद सिंह कुशवाहा,आलोक यादव,राजा चोधरी,बलराज सहनी,नूनू झा,अविनाश सिंह गौड,सुरेन्द्र यादव,देवेन्द्र चोधरी,प्रकाश सिंह,रंजीत गुप्ता,उमाशंकर ठाकुर,कारी ठाकुर, गुलाम रहबर,राधाकांत चोधरी,भरत चोधरी,अमित वर्मा,तमन्ना कमाल,दीपक चन्द्र मिश्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button