बिहार

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव को बताया नियम विरुद्ध, कहा- नहीं देंगे इस्तीफा

पटना- 23 अगस्त। बिहार में अब महागठबंधन की सरकार बन गई है लेकिन विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पद छोड़ने से इंकार कर दिया। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करते हुए इसे नियम विरुद्ध बताया

मंगलवार को एक पत्रकार सम्मेलन में बिहार विधानसभा विजय कुमार सिन्हा ने साफ कर दिया कि वे विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव में व्यक्तिगत आरोप लगाये गये हैं, जिसे खारिज करने का उनकाे पूरा अधिकार है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में नीतीश-तेजस्वी की सरकार बनने के दिन ही यानि 10 अगस्त को बिहार विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। राज्य में जेडीयू-राजद औऱ कांग्रेस की नई सरकार बनने के बाद भाजपा अल्पमत में आ गई है। चूंकि विधानसभा अध्यक्ष सिन्हा भाजपा के हैं, इसलिए उन्हें पद छोड़ देना होगा। उनके इस्तीफा न देने पर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर नोटिस के 14 दिनों के अंदर उस पर चर्चा औऱ वोटिंग करानी होती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button