भारत

पैगंबर का अपमान जैसे उपद्रव फैलाने वाले कृत्य का शीघ्र समाधान हो : मौलाना मदनी

नई दिल्ली- 23 अगस्त। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने भाजपा विधायक ठाकुर राजा सिंह द्वारा पैगंबर के अपमान के कृत्य को बेहद शर्मनाक और खेदजनक बताया। मौलाना मदनी ने कहा कि यह देश के लिए भी अमर्यादित और दुनिया में बदनामी का कारण है कि सत्ताधारी दल के लोग ऐसी नापाक हरकतों को दोहरा रहे हैं। मौलाना मदनी ने इस सम्बंध में राजा सिंह की गिरफ्तारी और पार्टी के जरिए की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई को समय की आवश्यकता बताया। हालांकि यह आवश्यक है कि ऐसे अपराधियों को वास्तविक तौर पर सजा दी जाए ताकि इसका समाधान हो सके। साथ ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए जो स्वीकार करते हैं कि उन्होंने मुसलमानों की मॉबलिंचिंग के जरिए हत्या की है।

मौलाना मदनी ने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद की हमेशा से यह मांग रही है कि सभी धर्मों के पेशवाओं के मान-सम्मान की रक्षा के लिए एक कानून बनाया जाए जिससे इस तरह के भड़काउपन का समाधान हो सके। हम केंद्र सरकार से एक बार फिर मांग करते हैं कि वह परिस्थितियों की संवेदनशीलता को समझे और इस सम्बंध में सख्त कदम उठाने से न हिचकिचाए। इस सम्बंध में जमीयत ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर कर रखी है कि सुप्रीम कोर्ट अपने द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए सरकारों को मजबूर करे।

मौलाना मदनी ने लोगों को शांति-व्यवस्था बनाए रखने और धैर्य एवं संयम बरतने की अपील की है। अल्लाह ऐसे लोगों से खुद ही निपटेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button