
PATNA:- अमात्य विकास परिषद ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करने का लिया फैसला
पटना- 13 मार्च। अमात्य विकास परिषद की वृहद सभा की बैठक रविवार को दारोगा राय पथ,पटना में स्थित एम एल ए फ्लैट,ब्लॉक सी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रोफेसर दिगंबर लाल राय दिवाकर ने की। संचालन घ्रुव नारायण राय ने किया। बैठक में अमात्य विकास परिषद का तृतीय राष्ट्रीय सम्मेलन अक्टूबर,2022 के अंतिम सप्ताह में बापू सभागार,पटना में आयोजन करने का निर्णय लिया। सम्मेलन के लिए एक पंद्रह सदस्यीय संचालन समिति और पांच सदस्यीय कोर कमिटी का गठन किया गया। संचालन समिति की बैठक अप्रैल के प्रथम सप्ताह में पटना में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
अमात जाति के पंचायत चुनाव 2021 में विजयी सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में क्रमशः देवकांत राय दिवाकर,कुंवर राय,विजय कुमार राय,डॉ घनश्याम राय,हरिश्चंद्र राय,सगुनी राय, सुनील कुमार राय, रामानंद राय,बबलू राय,नरेंद्र राय,रामचंद्र राय, जगदीश राय,डॉ सच्चिदानंद राय,डॉ विशंभर राय,शंभू राय,नवनीत कुमार राय,सूर्य नारायण राय आदि उपस्थित थे।



