
MADHUBANI: आउटसोर्सिंग सफाई मजदूरों की बैठक में 7 मांगों पर बनी सहमति, समय पर वेतन और EPF-ESI की उठी मांग
मधुबनी, 29 नवंबर। बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाई फेडरेशन मधुबनी के तत्वावधान में रविवार को आउटसोर्सिंग सफाई मजदूर संघ की बैठक टाउन क्लब मैदान में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता पप्पू राम ने की। इस दौरान फेडरेशन के महासचिव बबलू राम ने सभी सफाई मजदूरों की समस्या सुनी। विभिन्न मुद्दों पर बात हुई और मांगों को रखा गया। बैठक में रखी गई 7 प्रमुख मांगों में समय पर वेतन भुगतान। E.P.F हर माह 25% दिया जाए। सभी सफाई मजदूर कर्मी का E.S.I बनाया जाए। सभी सफाई मजदूर कर्मी का आई कार्ड दिया जाए। सभी सफाई कर्मी का सुरक्षा बीमा कराया जाए। सभी सफाई मजदूर कर्मी को सुरक्षा सामग्री मास्क, ग्लव्स, जूता, वर्दी, डायरी कार्ड दिया जाए।
सफाई कर्मियों ने कहा कि वे शहर की सफाई में दिन-रात लगे रहते हैं, लेकिन उन्हें समय पर वेतन, EPF-ESI और सुरक्षा सामग्री जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। संघ ने जल्द इन मांगों को पूरा करने की मांग की है। बैठक में अजय राम, गंगा देवी, पिंकी देवी,सुशीला देवी, सजाना खातून,गुड़िया देवी, लक्ष्मण,संगीता मल्लिक, आइशा खातून,शहनाज खातून,राजेन्द्र राम,रामानी देवी, किशोरी देवी,सनाउल्लाह,पप्पू राम,जिबू राम,मुकेश राम, ब्रह्मदेव राम,जय नारायण राम, रंजीत राम,टिंकू राम, तुलसी राम, रंजीत राम,ममता देवी,दिलीप राम,रीता देवी, विशाल राम,दशा कुमार,सुभाष राम सहित अन्य ने हिस्सा लिया।



