बिहार

MADHUBANI: छठ महापर्व को लेकर नगर निगम ने 91 घाटों की सफाई का आदेश जारी किया, 9 घाट अति खतरनाक घोषित

मधुबनी, 10 नवंबर। नगर निगम मधुबनी ने नगर निगम क्षेत्र के कुल 91 छठ घाटों-तालाबों की साफ-सफाई के लिए आदेश जारी किया है। सभी घाटों पर जलकुंभी सफाई, घास कटाई, मिट्टी भराई, समतलीकरण, छाई, चेंजिंग रूम, बैरिकेटिंग, लाइटिंग और चूना-ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव होगा। काम छठ महापर्व से पहले पूरा करना है। रोज प्रगति रिपोर्ट देनी होगी। लापरवाही पर संबंधित कनीय अभियंता व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।अति खतरनाक घाटों में नगर निगम तालाब, महासेठी पोखर, कदम चौक पोखर, गंगासागर पोखर, मुरली मनोहर पोखर, जेएन कॉलेज पोखर, आरके कॉलेज पोखर, पुलिस लाईन पोखर तथा सुड़ी स्कूल तालाब शामिल हैं।

बता दें कि तालाबों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम के पदाधिकारियों और कर्मियों को सौंपी गई है। 1 से 13 तक अहमद अंसारी (कर-संग्रहकर्ता), 01 से 23 तक विनय प्रकाश (नगर प्रबंधक), 14 से 26 तक नसीम अंसारी (कर-संग्रहकर्ता), 27 से 39 तक मो. जमीर (कर-संग्रहकर्ता), 24 से 46 तक अमिताभ गुंजन (सहा. सा. पर्यवेक्षक), 40 से 52 तक शमीम हैदर (कर-संग्रहकर्ता), 47 से 69 तक रीतु कुमारी (नगर प्रबंधक), 53 से 65 तक रामकेवल पासवान (कर-संग्रहकर्ता), 66 से 78 तक बुद्धिनाथ राम (कर-संग्रहकर्ता), 70 से 91 तक निष्ठा (सहायक वास्तुविद) और 79 से 91 तक निसरुद्दीन अंसारी (कर-संग्रहकर्ता) को जिम्मेदारी दी गई है।

नगर निगम की सूची के अनुसार सभी 91 घाट / तालाब इस प्रकार हैं। नगर निगम तालाब, महासेठी पोखर, कदम चौक पोखर, गंगासागर पोखर, मुरली मनोहर पोखर, जेएनके कॉलेज पोखर, आरके कॉलेज पोखर, पुलिस लाईन पोखर, सुड़ी स्कूल तालाब, काली पोखर, बजरंगबली पोखर, बाबू पोखर, काली मंदिर पोखर, कोशी नहर, कोशी नहर, गैस गोदाम लहेरियागंज, नहर, भगवान दास पोखर, नहर के पास, मुसहरी पोखर, नवरत्न पोखर, नवी पोखर, पूरवारी पोखर, मखनाही पोखर, बूढ़ी माई पोखर, नवटोली पोखर, पलिवार पोखर, पिताम्बर पोखर, राधा कृष्ण पोखर, संकट मोहन पोखर, निरही पोखर, कोशी नहर, ठरेसरी पोखर, हेवरी पोखर मत्स्य विभाग, भैरव स्थान, जीवछ नदी, पार्वती पोखर, लक्ष्मण पोखर मीना बाजार, फुलचंद मंडल पोखर, मिश्राजी पोखर, कोशी नहर, कसेरा पोखर तालाब, शिवसागर पोखर, गौशाला रोड तालाब, मुगराही पोखर, उपेन्द्र पोखर, गोसाई पोखर (विनय मिश्रा के घर के पास), घुरनी पोखर महादेव मंदिर के पास, चकदह दुर्गा मंदिर पोखर, श्रवण चौरसिया पोखर राँटी बरैई टोल, लमकी पोखर राँटी, पलिवार छोटका दाई पोखर, लोहिया कर्पूरी पोखर पेट्रोल पम्प के पास, महिनाथपुर पोखर, रामपट्टी लाल चौक पोखर, कुशमौल खनगाँव कमला नदी, चकदह मंसूरी टोल पोखर, महादेव मंदिर पोखर, गुड़डी गाछी तालाब, कल्लर यादव पोखर, गुड़डी गाछी से दक्षिण पोखर, नवबीबी पोखर, मैयाजी पोखर (बाबाजी पोखर), डोरवा पोखर, मैयाजी पोखर (मछड़ी), माँ पोखर (मछड़ी), ठाकुरनी पोखर, राजा सलहेस पोखर, लवकी पोखर, पुरनी पोखर, तिवारी पोखर, रघुनाथ सहनी पोखर, लाल बिहारी पोखर, नाका पोखर (दुर्गा मंदिर), कमला नदी हाट के पास, विषहारा स्थान पोखर, चिकनी पोखर, स्थान पोखर, बूढ़ा महादेव पोखर, गणेश मंडल घर के पास पोखर, सुहुआ पोखर, हवाई अड्डा पोखर, नगासागर पोखर (मिली चौक), अग्रवाल पोखर, भीमराव अम्बेडकर तालाब, बारी टोल पोखर, दोमरा पोखर, कमला पोखर, लक्ष्मीसागर पोखर महेन्द्र ठाकुर, लाल यादव पोखर और ककना नदी शामिल हैं।

नगर आयुक्त ने उपर्युक्त तालाबों एवं छठ घाटों पर जलकुंभी की सफाई, घास कटाई, मिट्टी भराई एवं समतलीकरण, चेंजिंग रूम, बाउंड्री, बैरिकेटिंग, लाइटिंग तथा चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव से संबंधित कार्यों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु सभी कर-संग्रहकर्ता को आदेश दिया है। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता के लिए संबंधित कनीय अभियंता व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!