
बिहार
मुख्यमंत्री ने दीघा में की माँ महालक्ष्मी की पूजा, महादलित बस्ती में बांटी दीपावली की खुशियाँ
पटना, 08 नवंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली पर पटना के दीघा आशियाना रोड स्थित माँ महालक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री महादलित बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं एवं उपहार भेंट किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से अपील की कि वे आदिवासी, अनुसूचित जाति एवं अतिपिछड़े समाज के लोगों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाएं।
उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज के सभी वर्गों के लोग इसमें समान रूप से सहभागी बनें।



