
करवा चौथ आज, सुहागिनें रखेंगी पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
“करवा चौथ आज: पं. ऋषिनाथ झा ने बताया चंद्रोदय और पूजा का शुभ मुहूर्त, रात 8:56 बजे निकलेगा चांद* *पति की दीर्घायु के लिए आज सुहागिनों का निर्जला व्रत, जानिए पूजा विधि और चांद देखने का समय* *करवा चौथ पर शुभ योगों का त्रिवेणी संयोग, प्रदोष काल में पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद”
मधुबनी, 29 अक्टूबर। प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक करवा चौथ का पर्व आज मनाया जा रहा है। आज सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना से सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखेंगी।
ज्योतिषाचार्य पं. ऋषिनाथ झा के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। आज रोहिणी के बाद मृगशिरा नक्षत्र, परिघ योग के साथ बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग है। इस शुभ संयोग में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और करवा माता की पूजा करने से अखंड सौभाग्य, आरोग्यता और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
पं. ऋषिनाथ झा ने बताया कि सनातन परंपरा में माता पार्वती ने भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए और द्रौपदी ने पांडवों के संकट दूर करने के लिए यह व्रत किया था।
प्रदोष काल पूजा मुहूर्त: शाम 5:09 बजे से 7:51 बजे तक (कुछ पंचांगों में 5:04 से 6:20 तक) चंद्रोदय (चांद निकलने का समय): रात्रि 8:56 बजे के बाद
चंद्रमा को अर्घ्य: चंद्रोदय के बाद।
पूजा विधि: शाम को महिलाएं 16 श्रृंगार कर करवा माता की कथा सुनेंगी। इसके बाद चलनी में दीपक रखकर चंद्रमा के दर्शन कर, उसी चलनी से पति को देखेंगी। फिर चंद्रदेव को जल, दूध, शहद और मिश्री मिलाकर अर्घ्य देकर पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत पूरा करेंगी।



