बिहार
तिरहुत स्नातक से वंशीधर ब्रजवासी ने एतिहासिक जीत दर्ज की, जदयू प्रत्याशी को दी शिकस्त
पटना- 28 अक्टूबर। तिरहुत स्नातक क्षेत्र से वर्तमान एमएलसी व निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी ने पांच हजार से अधिक वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के अभिषेक झा को पराजित किया।
परिणाम की घोषणा तिरहुत प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने की। वहीं प्रमंडलीय आयुक्त ने वंशीधर ब्रजवासी को जीत का प्रमाणपत्र दिया।
प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना का कार्य संपन्न हुआ।



