
विश्व
NEPAL:- काठमांडू में 70 किलो से अधिक चांदी के गहनों के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार
काठमांडू- 27 अक्टूबर। राजधानी काठमांडू में 70 किलो से अधिक चांदी के गहनों के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान भारत के रक्सौल निवासी 19 वर्षीय अमन सर्राफ के रूप में हुई है। काठमांडू अपराध अनुसंधान कार्यालय ने आरोपित को थानकोट से गिरफ्तार किया।
अपराध अनुसंधान कार्यालय के एसपी रामेश्वर कार्की के अनुसार, अमन के पास से विभिन्न प्रकार के चांदी के गहने बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 69 किलो 744 ग्राम है। इन गहनों के बिल नहीं होने के कारण इन्हें अवैध माना गया है।
पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए अमन सर्राफ को विमानस्थल सीमा शुल्क कार्यालय (एयरपोर्ट कस्टम्स ऑफिस) के हवाले कर दिया गया है।
बरामद चांदी की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 32 लाख रुपये बताई गई है।



