बिहार
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय ने मारी बाजी, कांग्रेस के मदन मोहन झा हारे
दरभंगा – 27 अक्टूबर। 05 दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का समेकित चुनाव परिणाम जारी कर दिया गया है। इस चुनाव में जन सुराज समर्थित प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की है।
सहायक निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जारी अनुलग्नक-5 के अनुसार, कुल 7753 मत पड़े, जिसमें 7495 वैध और 258 अवैध मत रहे। जीत के लिए निर्धारित कोटा 3749 था।
प्रथम वरीयता में किसे कितने मत मिले:—
-सुरेश प्रसाद राय – 2574 मत
-डॉ. मदन मोहन झा – 2187 मत
-रामदेव राय – 1498 मत
-घनश्याम राय – 812 मत
-कुमार राउत – 126 मत
प्रथम वरीयता में सुरेश प्रसाद राय सबसे आगे रहे। उनके बाद द्वितीय वरीयता के मतों के हस्तांतरण के बाद उन्होंने 324 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन झा चुनाव हार गए हैं।



