
CJI ने याचिका का रास्ता बताया, अब वोट चोरी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे: राहुल गांधी
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा है कि CJI जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की जाएगी।
राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा है कि हमने CJI को पत्र लिखा था। उन्होंने हमें याचिका दाखिल करने का निर्देश दिया। अब ‘वोट चोरी’ के खिलाफ INDIA गठबंधन के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे और याचिका दाखिल करेंगे।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की इस लड़ाई में देशवासियों हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। कनॉट प्लेस पहुँचें और इस मार्च का हिस्सा बनें। अगर नहीं आ सकते, तो जहां हैं, वहीं से अपनी आवाज़ बुलंद करें!”
गौरतलब है कि आज सुबह CJI ने INDIA ब्लॉक के नेताओं से मिलने से इनकार करते हुए कहा था कि मामला sub-judice है और कोर्ट के दरवाजे 24 घंटे सभी के लिए खुले हैं, याचिका के जरिए आइए।
इसके बाद INDIA गठबंधन ने दोपहर 1:30 बजे बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च और याचिका दायर करने का ऐलान किया है।



