
बिहार
CM सम्राट ने किया पटना मेट्रो के निर्माण कार्यों का निरीक्षण
पटना 11 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेहरू पथ पर पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इनकम टैक्स गोलंबर, हाई कोर्ट चौराहा एवं हनुमान मंदिर के समीप चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण वर्ष 2028 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही नेहरू पथ पर जेडी विमेंस कॉलेज और हाई कोर्ट चौराहा-बिहार म्यूजियम के पास दो फुट ओवरब्रिज बनाने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने, आम लोगों को कम से कम असुविधा हो यह सुनिश्चित करने तथा बेहतर समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने को कहा।



