बिहार

MADHUBANI:- शहर के बाटा चौक पर पैदल चलना भी मुश्किल, फुटपाथ का इंच-इंच अतिक्रमणकारियों के कब्जे में

मधुबनी- 10 अक्टूबर। शहर के बाटा चौक पर आम लोगों के चलने के लिए फुटपाथ नहीं बचा है। बाटा चौक के आसपास फुटपाथ की जमीन का इंच-इंच हिस्सा अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है, जिससे दिनभर जाम की समस्या आम हो गई है। शाम के समय में परेशानी और बढ़ जाती है। लोगों का आरोप है कि शाम होते ही ट्रैफिक पुलिस यहां नजर नहीं आता है। प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

बाटा चौक शहर का सबसे पुराना बाजार है। यहां से गिलेशन बाजार जाने वाली सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर सब्जी, फल और किराना दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। सड़क की चौड़ाई कम होने से पैदल यात्रियों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ता है। सड़क पर ही वाहन खड़े होने से जाम की समस्या विकराल हो गई है।

स्थानीय निवासी संजीव मिश्रा ने कहा कि पैदल यात्रियों के लिए असुविधा बढ़ती जा रही है, लेकिन अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं होती। फुटपाथ पर अतिक्रमण की समस्या पूरे शहर में है, लेकिन नगर निगम उदासीन बना है। आरोप है कि सरकारी जमीन यानी फुटपाथ की हर सुबह बोली लगती है और इसमें स्थानीय दबंगों का दबदबा है। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले प्रतिदिन हजारों रुपये कमाते हैं, जिसका एक हिस्सा संरक्षण देने वालों की जेब में जाता है, जबकि नगर निगम को राजस्व की हानि हो रही है।
बता दें कि करीब पांच वर्षों से शहर में चट्टी-बट्टी का प्रावधान लागू नहीं है, जिससे फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों से नगर निगम को कोई राजस्व नहीं मिल रहा। पूर्व में नगर निगम प्रतिदिन बट्टी वसूलता था, जिससे लाखों की आमदनी होती थी। वर्षों से कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!