
DARBHANGA:- पैगम्बर पुर पंचायत में पीएम आवास योजना के लिए बैठक आयोजित, लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित
दरभंगा- 27 सितंबर। केवटी प्रखंड के पैगम्बर पुर पंचायत में आज पंचायत कार्यालय मदरसा भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया नौशाबा परवीन एवं संचालन आवास सहायक बिमलेश मिश्रा ने किया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार की गई नई लाभार्थी सूची पर विस्तार से चर्चा की गई। मुखिया नौशाबा परवीन ने बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना पंचायत की प्राथमिकता है। सूची पूरी तरह पारदर्शी तरीके से तैयार की गई है।
आमसभा में योजना के तहत चयनित 1381 लाभार्थियों की सूची अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की गयी जिसे उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दिया।
इस अवसर पर पंचायत सचिव अब्दुस सलाम के अलावा पंचायत के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से उपमुखिया प्रमोद साहनी, तारिक अनवर, इमाम हसन, बदरुल नद्दाफ, पीताम्बर यादव, बैद्यनाथ ठाकुर, शाहीन कमाल, मनोरंजन प्रसाद, दशरथ साहू, अबुल कलाम, अशोक झा, पवन कुमार झा, आनंद लाल दास, अनिल पासवान, विपत्ति पासवान, फैजान अहमद, महेंद्र सदाय सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।



