बिहार

मधुबनी शहर में 11 स्थानों पर बनेगा रिक्शा व ई-रिक्शा स्टैंड, खर्च होंगे 3 करोड़ से अधिक

मधुबनी-30 जून। मधुबनी शहर में बुनियादी सुविधाओं से लैस बनेगा रिक्शा व ई रिक्शा स्टैंड। पूर्व से चिन्हित इन स्थानों पर शीघ्र ही यह स्टैंड बनेगा। शहर की समस्याओं के मुद्दे पर डीएम अरविन्द कुमार वर्मा के नेतृत्व में हुई बैठक में इस संबंध में लिये गये निर्णय के आलोक में इस संबंध में कार्रवाई शुरू की गयी है। गरीब गुरबा मंच एवं टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य राजेन्द्र प्रसाद द्वारा इससे संबंधित पूर्व में लिये गये निर्णय और आरटीआई से नगर परिषद द्वारा दिये गये प्रतिउत्तर व अन्य पत्राचार नगर निगम को उपलब्ध कराया गया है। इसके बाद इस संबंध में प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इसके तहत एक आकलन के अनुसार तीन करोड़ से अधिक राशि के बजट से इन स्थानों पर यह स्टैंड बनाया जायेगा। डीएम ने नगर निगम के आयुक्त को इसके लिए शीघ्र प्रक्रिया पूरा करने का आदेश दिया है। बैठक में पारित प्रस्ताव पर अगली बैठक में हुई प्रगति की समीक्षा की जायेगी। इसे देखते हुए इस प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

इन स्थानों पर बनेगा स्टैंड–

तत्कालीन अमीन विन्देश्वर ठाकुर के द्वारा इस संबंध में प्रतिवेदन समर्पित किया गया। इसके अनुसार लहेरियागंज धौलस्थान, बाबू साहेब चोक से पश्चिम, महारानीगंज में पब्लिक बस स्टैंड,गांधी बाजार में रामजी धर्मशाला के आगे पर इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जानी है। कैशर हिन्द की भ्ूामि में स्टेशन चैक हनुमान मंदिर के पास, थाना चैक सह विद्यापति टावर के पास, राघोनगर पैक, सदर अस्पताल के पास, कोतवाली चोक,सिंघानिया चोक पर इस स्टैंड का निर्माण होगा। रिक्शा चालक चोसी राम,बाटा चोक निवासी बलदेव महतो व राजेन्द्र महतो,ई-रिक्शा चालक अब्दुल मन्नान, अरविन्द्र साह,नरेन्द्र राय,दीपेन्द्र महतो व अन्य ने बताया कि स्टैंड नहीं रहने के कारण परेशानी अलग और रोड़ पर लगाना पड़ता है। इससे छुटकारा पानी आवश्यक है।

सभी होंगे लाभान्वित—

इन स्थानों पर स्टैंड के निर्माण होने से यात्रियों के साथ ही चालकों को सहुलियत होगी। गर्मी, ठंढ और बारिश के दौरान सभी को भारी परेशानी होती है। चिलचिलाती गर्मी में यात्री व चालक दोनों बिलबिलाते हैं वहीं बारिश के दौरान कुछ देर रूकने के लिए भी कहीं कोई स्थान नहीं मिल पाता है। बसुआरा से प्रतिदिन शहर में आकर रिक्शा चलाने वाले वशिष्ट राम व गणेश महथा, भौआड़ा के मो. साजिद, नोनिया टोल के भोला महतो ने बताया कि यह पहल सराहनीय है।

जाम से मिलेगा निजात–

इसतरह के पड़ाव बन जाने से शहर को जाम से मुक्ति दिलाने में सहुलियत होगी। लोग सरलता से स्टैंड में आकर रिक्शा व ई रिक्शा लेंगे। पूरे शहर में आने जाने में किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। गरीब गुरबा मंच के राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि सड़क पर रिक्शा लगाने के बाद चालक को लोगों के साथ ही प्रशासन, निगम प्रशासन की ओर से प्रताड़ित होना पड़ता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button