ताज़ा ख़बरें

 फिर पापा बनेंगे अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड ने दी खुशखबरी

अभिनेता अर्जुन रामपाल अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपनी एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि, अर्जुन रामपाल फिलहाल एक अलग वजह से चर्चा में हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। अर्जुन और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।

मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी दूसरी गर्भावस्था की घोषणा की। वह अभिनेता अर्जुन रामपाल को डेट कर रही हैं और इस जोड़े का पहले से ही तीन साल का एक बेटा है। फोटो शेयर करते हुए गैब्रिएला ने फोटो को कैप्शन दिया, “reality or AI?” । तस्वीरों में गैब्रिएला ने फ्लोई ऑरेंज कलर का गाउन पहना हुआ है।

गैब्रिएला के फोटो पोस्ट करने के बाद अर्जुन रामपाल ने उस पर दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया। साथ ही काजल अग्रवाल और अन्य कलाकारों ने उन्हें विश किया है। अर्जुन रामपाल और उनकी पहली पत्नी मेहर जेसिका ने शादी के 21 साल बाद 2019 में तलाक ले लिया। तभी से अर्जुन गैब्रिएला को डेट कर रहे हैं। उनकी पहली पत्नी से दो बेटियां और उनकी प्रेमिका से एक बेटा है। अब वह फिर से पापा बनने वाले हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button