
द कश्मीर फाइल्स पर बोले हम सुप्रीमो,कहा- संवैधानिक अधिकारों से वंचित दलित व महादलितो पर फिल्माकंन कर दिखाते तो शायद कुछ सुधार होता, फिल्में बनी पर रोक लगा दी गई
गया- 20 मार्च। द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म पर बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि किसी की सुरक्षा या त्रासदी को दिखाया जाता है। कश्मीर के ब्राह्मणों को हटाया गया है यह सभी लोग जानते है, उन्हें मुआवजा भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी देश व बिहार में संवैधानिक अधिकारों से वंचित किये जा रहे है खासकर दलित व महादलितो की क्या स्थिति है यह एक त्रासदी है।अगर इस पर फिल्माकंन कर दिखाते तो शायद कुछ सुधार होता। फिल्में बनी भी हैं जिस पर रोक लगा दी गई है तो ऐसा नही होना चाहिए।
वे गया जिला के महकार स्थित अपने पैतृक आवास पर बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा कि कथित रूप से लोग कहते है की यह वही लोग है जिनका सम्बन्ध उग्रवादियों से है, तो यह जांच का विषय है। लेकिन ऐसा सुनने में आया है। कश्मीरी पंडितों के घावों को पुनः कुरेदा जा रहा है। अब कुछ एक्शन हुआ है, तो रिएक्शन भी होगा।



