
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के एसएसपी को किया तलब
रांची-06 दिसम्बर। झारखंड हाई कोर्ट में रांची के डोरंडा के गौरी शंकर नगर में रास्ता विवाद के एक मामले में दायर याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद रांची एसएसपी को तलब करते हुए अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है। मंगलवार सात दिसंबर को 10:30 बजे अदालत में हाजिर होकर जवाब पेश करने का आदेश दिया है। इस मामले में जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में सुनवाई हुई। अधिवक्ता अमरेंद्र प्रधान जो खुद पीड़ित हैं।
उन्होंने ही हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने मामले की सुनवाई के दौरान अदालत को जानकारी दी कि तीन दिसंबर को रीता विनीता नामक दबंग महिला कुछ अराजक तत्वों की भीड़ जमा कर उनके घर का मेन गेट के सामने ईंट की दीवार खड़ी कर दी। साथ ही उनके परिवार सहित सभी को घर में बंधक बना लिया। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। लेकिन पुलिस बल काफी कम होने के कारण कुछ भी नहीं कर पाए। वो भी दीवार बनाते देखते रह गए। उसके बाद उन लोगों को घर से बाहर निकाला गया। पीड़ित ने पुलिस के सामने दीवार खड़ी करते हुए रंगीन तस्वीरें भी अदालत को दिखायी हैं। इसको लेकर उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। उसी याचिका पर हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई।
[06/12, 11:03 pm] AAQUIL HUSSAIN: भाई ने चाकू घोपकर की थी बहन की हत्या, गिरफ्तार
प्रतापगढ़-06 दिसम्बर। सांगीपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले खून से लथपथ मिली अज्ञात महिला की हत्या उसके सगे भाई ने किया था। इसका खुलासा सोमवार को सीओ लालगंज ने करते हुए आरोपित भाई को गिरफ्तार किया है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक सत्यपाल अंतिल ने बताया कि सांगीपुर के ग्राम उसरापट्टी, पहाड़पुर के पास बाग में बीते चार दिसम्बर को एक अज्ञात महिला का शव मिला था। मृतका की पहचान किरण वर्मा के रुप में की थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित सचिन वर्मा को सांगीपुर के सिंघनी पुल के पास से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सचिन ने बताया कि मृतका उसकी सगी बहन थी। बताया कि उसकी बहन के द्वारा अपने ससुराल के कुछ जेवर बेच दिये गये थे। हमारा एक समूह है, जिसका कुछ पैसा भी उसके द्वारा गबन कर लिया गया था और उसकी हरकते भी ठीक नहीं थी, जिससे हम लोगों की बहुत बदनामी हो रही थी। परिवार के लोग बहुत परेशान रहते थे क्योंकि पैसा मांगने वाले लोग हमारे घर पर ही आते थे।
इसी कारण वह योजनाबद्ध तरीके से अपनी बहन को उसके ससुराल से अपनी बुआ के घर मोटर साइकिल से ले जा रहा था। रास्ते में अंधेरा होने पर उसे ग्राम उसरापट्टी, पहाड़पुर के पास एक बाग में ले जाकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। चाकू को घर लौटते समय सई नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपित भाई को गिरफ्तार किया है।



