स्पोर्ट्स

एशियाई पैरा खेल: दीप्ति जीवांजी ने महिलाओं की 400 मीटर-T-20 स्पर्धा में जीता स्वर्ण

हांगझू- 24 अक्टूबर। भारतीय एथलीट दीप्ति जीवांजी ने चीन के हांगझू में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 400 मीटर-टी20 स्पर्धा में मंगलवार को भारत के लिए आठवां स्वर्ण पदक जीता। साथ ही उन्होंने एशियाई पैरा गेम्स 2023 में एक नया एशियाई पैरा रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड भी स्थापित किया।

दीप्ति ने 56.69 सेकेंड के रिकॉर्ड समय के साथ थाईलैंड की ओरावान कैसिंग से पहले शीर्ष पोडियम स्थान हासिल किया, जिन्होंने 59.00 सेकेंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय दिया और फिर भी उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जापान की नीना कन्नो ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 59.73 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की 400 मीटर-टी64 फ़ाइनल में, अजय कुमार ने 54.85 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ रजत पदक जीता।

इससे पहले दिन में, मनीष कौरव ने कैनो मेन्स केएल3 फाइनल इवेंट में कांस्य पदक जीता।

सोमवार को महिलाओं के वीएल2 फाइनल में रजत पदक हासिल करने के बाद प्राची यादव ने कैनो महिला केएल2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत फिलहाल आठ स्वर्ण, आठ रजत और आठ कांस्य सहित 24 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button