
भारत
आंगनवाड़ी वर्कर्स ने काले कपड़े पहन किया प्रदर्शन
जींद- 22 मार्च। आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने मंगलवार को हड़ताल के 105वें दिन काली चुन्नी ओढ़ कर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन से पहले सभी ग्रीन बेल्ट में सतवंती और रमेश देवी की अध्यक्षता में एकत्रित हुईं।
सतवंती ने कहा कि हरियाणा सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है। कलायत में 26 मार्च को जन महापंचायत में इस संबंध में फैसला लिया जाएगा। जन महापंचायत में सयुंक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगें।



