
MADHUBANI:- कोशी नहर से चभच्चा मोड़ किंग्स केनाल तक नाला निर्माण को लेकर स्थल निरीक्षण
मधुबनी- 18 जुलाई। राष्ट्रीय उच्च पथ-527ए पर कोशी नहर से चभच्चा मोड़ के पास किंग्स केनाल तक नाला निर्माण को लेकर राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शनिवार को स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाला निर्माण के लिए परियोजना प्रतिवेदन तैयार कर प्रशासनिक स्वीकृति के लिए शीघ्र विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। बता दें कि इस योजना के पूरा होने से वार्ड 9, 11 और 12 के लोगों को बरसात के दिनों में होने वाले जलजमाव से बड़ी राहत मिलेगी।
शहर के जलजमाव की समस्या वाले इलाकों में नालों का निर्माण कर उन्हें किंग्स कैनाल से जोड़ने की कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी, ताकि वर्षा का पानी तेजी से निकासी पा सके। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, कार्यपालक अभियंता राजकुमार राय, टाउन प्लानर मो. अदनान अहमद, कनीय अभियंता जयप्रकाश, सहायक अभियंता तथा राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के अधिकारी मौजूद रहे। संबंधित वार्डों के पार्षद भी निरीक्षण में शामिल रहे। वार्ड 9 के पार्षद प्रतिनिधि मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि इस नाला निर्माण की मांग को लेकर अधिकारियों से पत्राचार करते रहे हैं।
नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने टीम ने मूसा नगर के डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण के दौरान जरूरी निर्देश दिया। वार्ड 16 में नल जल योजना के लिए भूमि को लेकर हो रही समस्याओं की जानकारी ली। शहर में बन रहे डिलक्स शौचालय की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान, एसडीएम बेनीपट्टी के साथ सेनेटरी लैंड की हो रही भराई की जानकारी लिया।



