MADHUBANI:- स्मार्ट मीटर के खिलाफ मधुबनी में कांग्रेस का पद यात्रा
30/09/2024Last Updated: 30/09/2024
13 1 minute read
मधुबनी- 30 सितंबर। जिला कांग्रेस कार्यालय में प्री पैड स्मार्ट मीटर हटाओ,पुराना मीटर लगाओ कार्यक्रम के तहत जिला के कार्यक्रम प्रभारी उमेश कुमार राम एवं जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली गयी। वक्तााओं ने कहा कि सरकार पूरे प्रदेश में पुराने बिजली के मीटर को हटाकर नया प्री पैड स्मार्ट मीटर लगा रही है जिसमें बहुत विसंगति और खामियां है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी और सरकार षड्यंत्र रचकर आम जनता को लूटने का काम कर रही है। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में शहर में पद यात्रा कर लोगों को जन जागरण के माध्यम से उपभोक्ताओं को हो रही कठनाइयों को दूर करने के लिए सरकार से मांग की है कि पुराने बिजली मीटर को अविलंब बहाल कर आम जनता को राहत प्रदान करे। बिना सूचनाएं दिये बिजली काट देने की घटनाएं आए दिन बढ़ रही है।लोगों में पहले से ज्यादा बिल चुकाने के कारण आक्रोश व्याप्त है। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए 2 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक पंचायत एवं प्रखंड में स्मार्ट मीटर के खिलाफ जन जागरण अभियान एवं 16 अक्टूबर को जिला विद्युत कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। मौक पर डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, एआईसीसी सदस्य नलिनी रंजन,राम एकवाल पासवान,अनुरंजन सिंह,अब्दुल दयाम हासिम, उपेंद्र यादव,शकील अख्तर, अजहर गुड्डू,सुरेंद्र महतो, शकील अहमद,सुनील झा,सत्येंद्र पासवान,प्रोफेसर इस्तियाक अहमद,नवल किशोर झा,सुशील झा,विजय कुमार झा भोला,अशोक कुमार, विजय कृष्ण,ललन झा,मुकेश कुमार पप्पू,संजय झा आदि उपस्थित थे।