
MADHUBANI: विधायक माधव आनंद ने आंख के प्रसिद्ध चिकित्सक संजय ठाकुर से की आत्मीय मुलाकात, बेटी डॉ. स्वाति और होने वाले दामाद डॉ. मान को दी वैवाहिक शुभकामनाएं
मधुबनी – 28 नवंबर। विधायक माधव आनंद ने मधुबनी शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले डॉ. संजय ठाकुर के आवास पर जाकर उनसे आत्मीय मुलाकात की।

इस अवसर पर उनकी सुपुत्री डॉ. स्वाति एवं उनके होने वाले जीवनसाथी डॉ. मान से मिलकर दोनों के आगामी वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
30 नवंबर को विधानसभा सत्र के कारण विवाह समारोह में उपस्थित रह पाना संभव नहीं होगा, इसलिए आज ही उनके आवास पर जाकर अपनी शुभकामनाएँ देने का अवसर मिला।
डॉ. संजय ठाकुर और उनके परिवार के साथ वर्षों पुराना आत्मीय एवं पारिवारिक संबंध रहा है। इस परिवार से जुड़ाव केवल परिचय का नहीं, बल्कि अपनत्व और स्नेह का है। परिवार की खुशियाँ हमेशा अपनी खुशियों जैसी लगती हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि डॉ. स्वाति एवं डॉ. मान का दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास, सुख-समृद्धि और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे। दोनों का जीवन मंगलमय हो।



