MADHUBANI:- बछराजा नदी में डूबने से 2 यूवती की मौत

मधुबनी- 26 अगस्त। बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घोरबंकी गांव के समीप बछराजा नदी किनारे रविवार की शाम मवेशी का घांस काटने के क्रम में पाव पिछलने से दो नाबालिक युवती के डूबने से मौत हो गई। दोनों मृतका की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के बरही पंचायत के वार्ड संख्या-01 निवासी शम्भु मुखिया की पूत्री 14 वर्षीय कागज कुमारी एवं सैनी मुखिया की पूत्री 12 वर्षीय रुपी कुमारी के रुप में किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों के द्वारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जामुन चोधरी एवं बैरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ब्रज किशोर यादव को दिया। दोनों ने घटना की तत्काल सूचना स्थानीय प्रशासन को देते हुए अन्य ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवती के शव को बरामद करने के लिए नदी में खोजबीन शुरू कर दिया। रात अधिक होने के बाद शव के बरामद नहीं होने पर ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह पुनः शव का खोजबीन शुरू कर दिया। इसी क्रम में काजल कुमारी का शव को बरामद किया गया। जबकि दूसरे शव को कुछ देर बाद बरामद कर लिया गया। मुखिया प्रतिनिधि जामुन चोधरी ने बताया कि मृतक के स्वजनों को सरकारी लाभ के लिए अंचलाधिकारी से संपर्क किया गया है। उनके द्वारा हर संभव मदद करने का अश्वासन दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका दोनों ने मवेशी के चारा के लिए रविवार की शाम अपने घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित घोरबंकी गांव के समीप बछराजा नदी किनारे घांस काट रही थी। इसी क्रम में दोनों लड़की का पाठ पिछल गया और नदी के पानी की गहराई में डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों मृतका के पिता मजदूरी करता हैं। दो अलग-अगल परिवारों के लड़की के डूबने से मौत होने पर घर में मातम छा गया है। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अंकुर कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!