मधुबनी- 21 जून। सदर एसडीएम अश्वनी कुमार के खिलाफ राजनगर थाना क्षेत्र के पलिवार गांव निवासी महेन्द्र प्रसाद यादव ने मधुबनी सीजीएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। सीजीएम कोर्ट में दर्ज परिवाद संख्या-514/2023 में कहा गया है कि 9 जून 2023 को समय सूबह 9 बजकर 15 मीनट पर वर्तमान मधुबनी सदर एसडीओ एवं उनके साथ करीब 50 सिपाही और अन्य पदाधिकारी राजनगर प्रखंड क्षेत्र पलिवार स्थित महेन्द्र प्रसाद यादव के आवासीय परिसर में घूसकर उनके परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि महेन्द्र यादव 9 जून को अपना मतदान देकर घर आ रहे थे, तभी एसडीओ के इषारे पर दलबल उन्हे घर जाने से रोका। तथा एसडीओ उनके घर में घुसकर घर के सदस्यों को पिटा। जिसमें उनके घर लोग घायल हो गए। जिसमें उनका पूत्र विनय कुमार का इलाज सदर अस्पताल मधुबनी कराया गया। परिवादी ने कहा है कि एफआईआर दर्ज कराने के लिए मधुबनी एवं राजनगर थाना गए। परंतू उनका एफआईआर दर्ज नही किया गया। जिसके बाद वह न्यायालय का सहारा लिया है।
