बिहार

दिल्ली में JDU सांसदों ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, जनहित एवं विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पटना- 12 अगस्त। जदयू के सांसदों ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से दिल्ली स्थित 9, सुनहरी बाग के उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने पार्टी सांसदों से संसद के दोनों सदनों में उठाए जा रहे जनहित और बिहार के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन की स्थिति को लेकर भी विस्तृत फीडबैक लिया।

सांसदों ने अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति से नीतीश कुमार को अवगत कराया। इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं के साथ-साथ विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

नीतीश कुमार ने सांसदों से जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ संसद में उठाने का आग्रह किया। उन्होंने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर नजर रखने और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहने पर भी जोर दिया।

उन्होंने सांसदों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से समझने और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर पहल करने को कहा।

बैठक में लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता दिलेश्वर कामत, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, देवेशचंद्र ठाकुर, आलोक कुमार सुमन, रामप्रीत मंडल, विजयलक्ष्मी देवकी और सुनील कुमार मौजूद रहे।

इसके अलावा बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता और जदयू के कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ भी बैठक में उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!