
बिहार
“एक अधिकारी-एक मॉडल स्कूल” व्यवस्था को बेहतर बनाऐं: मुख्यमंत्री
पटना- 20 अगस्त। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर राज्य के मॉडल स्कूलों (सरस्वती विद्या निकेतन) में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपलब्धता एवं विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
“एक अधिकारी- एक मॉडल स्कूल” व्यवस्था के तहत अधिकारियों को स्कूलों की जिम्मेदारी देने, प्रत्येक तीन माह पर अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित करने तथा पूर्व विद्यार्थियों से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन के साथ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ई-लर्निंग एवं 24×7 इंटरैक्टिव डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने का निर्देश दिया।



