क्राइम

BIHAR:- मेहसी के फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस छापेमारी में देह व्यापार का खुलासा

मोतिहारी- 19मार्च। जिले के मेहसी थानाक्षेत्र के एनएच 28 स्थित शिवम पेट्रोल पंप के समीप प्रेम अमरजीत सहनी फैमली रेस्टोरेंट मे पुलिस ने छापामारी कर देह व्यापार का बड़ा खुलासा किया है।

मेहसी पुलिस द्धारा किये गये छापेमारी के दौरान फैमली रेस्टोरेंट की संचालिका सहित उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस की इस छापेमारी मे रेस्टोरेंट के कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गये है। जिसके बाद उक्त रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया।

चकिया एसडीपीओ को इस फैमली रेस्टोरेंट में देह व्यापार के धंधा चलने की गुप्त सूचना के बाद मेहसी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कारवाई को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार रेस्टोरेंट संचालक सतेंद्र सहनी एवं अमरजीत सहनी छापेमारी के दौरान पीछे के दरवाजे से भागने में सफल रहे। जबकि देह व्यापार की संचालिका कृष्णा देवी व उसके सहयोगी राजकुमार साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर देह व्यापार में शामिल चार महिलाओ को मुक्त कराया।

छापेमारी के दौरान पुलिस द्धारा कंडोम के डिब्बे सिगरेट सहित कई आपत्तिजनक समान को भी बरामद किया गया। जिसके बाद दंडाधिकारी की उपस्थिति में रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया।

मेहसी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार संचालिका व संलिप्त व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए देह व्यापार में शामिल लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button