
बिहार
विकसित बिहार महामंथन और लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए CM सम्राट
पटना- 20 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में आयोजित ‘विकसित बिहार – नींव से निर्माण तक महामंथन सह लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह’ में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समृद्ध बिहार के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, आधारभूत संरचना और सांस्कृतिक विरासत के विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सभी को एकजुट होकर गौरवशाली बिहार के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।



