
बिहार
BIHAR:- मुख्यमंत्री राहत कोष में भाजपा का सहयोग, प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा 51 लाख का चेक
पटना- 18 सितंबर। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में भारतीय जनता पार्टी, बिहार की ओर से 51 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस सहयोग के लिए संजय सरावगी एवं भाजपा बिहार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि आपदा एवं कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की सहायता में उपयोगी सिद्ध होगी।



