
बिहार
DARBHANGA:- सऊदी अरब में दिवंगत मो.आफताब मुर्तुजा की पत्नी को भारतीय दूतावास से प्राप्त ₹ 89,173 रूपये का चेक डीएम ने सौंपा
DARBHANGA:- सऊदी अरबदरभंगा- 07 सितंबर। सऊदी अरब में दिवंगत स्व. मो.आफताब मुर्तुजा के वैध उत्तराधिकारी के रूप में उनकी पत्नी श्रीमती ऊजरा आफरीन आफताब को भुगतान किए जाने हेतु भारतीय राजदूतावास,रियाद द्वारा प्रेषित 89 हजार 173 रुपये) का चेक सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में उन्हें विधिवत सुपुर्द किया।
श्रीमती ऊजरा आफरीन आफताब, अंचल-मनीगाछी, जिला–दरभंगा की निवासी हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण प्रक्रिया नियमानुसार,पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न की जाए, ताकि लाभार्थी को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, वरीय उप समाहर्ता सामान्य शाखा सुश्री प्रियंका कुमारी उपस्थित थे।



