
MADHUBANI:- जयनगर थाना पुलिस व STF की संयुक्त कार्रवाई में जिले का टॉप-10 वांछित कुख्यात अपराधी चंदन यादव गिरफ्तार
मधुबनी- 04 सितंबर। जयनगर थाना अंतर्गत रिलायंस स्मार्ट पॉइंट के पास से रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के कर्मी धर्मेंद्र कुमार महतो से हथियार के बल पर लगभग 6.15 लाख नकद से भरा बैग लूटकांड में संलिप्त मुख्य अभियुक्त जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी चंदन यादव को औंसी थाना क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
घटना को वरीय पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए कांड के उभेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जयनगर के नेतृत्व में जयनगर थाना एवं STF की संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया। गठित संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं सूचना के आधार पर छापामारी कर गिरफ्तारी की गई। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा रिलायंस स्मार्ट पॉइंट के पास से रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के कर्मी धर्मेंद्र कुमार महतो से लूट की घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया गया। साथ ही उनके द्वारा एक और सनसनीखेज कांड का खुलासा किया।
अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह 24 नवंबर 2025 को जयनगर कमला पुल के समीप वैद्यनाथ सर्विस स्टेशन (पेट्रोल पंप) के मैनेजर दीपक कुमार से हथियार के बल पर हुई 8.50 लाख रूपये की लूटकांड की घटना में भी सीधे तौर पर संलिप्त था। जिले के टॉप-10 वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के साथ-साथ दो बड़े लूटकांडों का पर्दाफाश हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर लूटी गई राशि की बरामदगी तथा गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी जारी है।



