बिहार

MADHUBANI: मेयर के एक बयान ने बढ़ाई मधुुबनी की राजनीतिक सरगर्मी, आरोप-प्रत्यारोप के स्वर तेज

मधुबनी- 01 सितंबर। मधुबनी नगर निगम की राजनीति में अचानक उछाल आ गया है। वर्तमान मेयर के एक वायरल बयान ने शहर की सियासत में भूचाल ला दिया। वायरल वीडियो में मेयर ने अगला मेयर चुनाव नहीं लड़ने की बात कहते हुए अपने पुत्र को चुनावी मैदान उतारने की इच्छा जाहिर की है। मेयर का यह बयान सामने आते ही विपक्षी खेमे को बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा मिल गया है। मेयर के बयान को परिवारवाद और वंशवाद करार कर दिया है। मेयर ने अपने मन की बात बेबाकी से सार्वजनिक कर दिया। लोकतंत्र में इसका विरोध भी लाजिमी है।

मेयर का बयान उनपर भारी पड़ेगा या कारगर साबित होगा यह तो अगले चुनाव परिणाम से स्पष्ट होगा। पुत्र को लॉन्च करने वाला बयान ने मधुबनी के अगले मेयर चुनाव को और भी दिलचस्प बना देगा। बहरहाल इसको लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया की बाढ आ गई है। एक यूजर ने लिखा कि नगर निगम कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं जो किसी को हैंडओवर कर दी जाए।

मधुबनी नगर निगम के पहले मेयर बने अरुण राय

मधुबनी को साल 2020 में नगर परिषद से नगर निगम बनाया गया था। वार्ड 30 से बढ़कर 45 हुए थे। मधुबनी नगर निगम चुनाव 9 जून को मतदान, 11 जून 2023 को परिणाम आया था। अरुण राय मधुबनी के पहले मेयर बने। नगर निगम के मेयर पद के लिए कुल 28 प्रत्याशी मैदान में थे।
1.अरुण राय (विजेता) – 22566 वोट।
2.असलम अंसारी – 13699 वोट।
3.गुणानन्द यादव – 9089 वोट।
4.विष्णु कुमार राउत – 2136 वोट।
5.शंकर कुमार – 2077 वोट।
6.फुलनाथ झा – 1960 वोट।
7.गणेश कुमार महरान – 1488 वोट।
8.मो. शाहजहां अंसारी – 1257 वोट।
9.इन्द्रशेखर झा – 1222 वोट।
10.मदन कुमार – 1039 वोट।
11.नीतु झा – 1016 वोट।
12.प्रकाश महतो – 1005 वोट।
13.अनूजा झा – 982 वोट।
14.नवीन कुमार मुरारका – 927 वोट।
15.अकील अहमद रजा – 889 वोट।
16.इन्द्रभूषण रमण – 743 वोट।
17.भोला प्रसाद – 719 वोट।
18.राजेन्द्र प्रसाद – 671 वोट।
19.अभिशेक रंजन – 659 वोट।
20.राजू कुमार राज – 597 वोट।
21.बाबू साहेब साह – 493 वोट।
22.रंधीर कुमार झा – 486 वोट।
23.लक्ष्मी देवी – 480 वोट।
24.प्रेमकान्त झा – 459 वोट।
25.सुमन कुमार – 433 वोट।
26.जितेन्द्रधर मिश्र – 341 वोट।
27.विजय कुमार चौधरी – 301 वोट।
28.गणेश पूर्वे – 292 वोट।

डिप्टी मेयर पद के लिए कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे

1.अमानुल्लाह खान (विजेता) – 13749 वोट।
2.महंथ रत्नेश्वर दास – 10998 वोट।
3.काजोल पूर्वे – 8481 वोट।
4.कैलाश साह – 7197 वोट।
5.सुशील कुमार – 6368 वोट।
6.चन्दन कुमार झा – 5228 वोट।
7.फहीम बकर – 3434 वोट।
8.सव्वे बेगम – 2762 वोट।
9.चौधरी यादव – 2650 वोट।
10.मनीष राज – 2103 वोट।
11.राम सुदिष्ट यादव – 1691 वोट।
12.मनोज साफी – 1337 वोट।
13.जुबैर अंसारी – 832 वोट।
14.पशुपति पंंजियार – 699 वोट।
15.सीता राम नायक – 658 वोट।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!