
दरभंगा राज की माँ रुद्रेश्वरी और माँ कामेश्वरी श्यामा मंदिर का जीर्णोद्धार पूर्ण, 31 अगस्त को होगा लोकार्पण
दरभंगा- 29 अगस्त। मिथिला की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी दरभंगा स्थित दरभंगा राज परिवार की आराध्य देवी के रूप में पूजित दो प्राचीन शक्तिपीठों श्री श्री 108 माँ रुद्रेश्वरी काली मंदिर और श्री श्री 108 कामेश्वरी श्यामा मंदिर का जीर्णोद्धार समारोह का भव्य आयोजन 31 अगस्त सोमवार को किया जाएगा।

इस अवसर पर कुमार कपिलेश्वर सिंह,कविता कुमारी सिंह एवं कुमार अरिहंत सिंह द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिरों का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा : पूजा, आरती एवं हवन, प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। आशीर्वचन दोपहर 12:15 बजे से 01:00 बजे तक। बता दें कि माधवेश्वर परिसर स्थित यह दोनों काली मंदिर तंत्र साधना के प्रमुख केंद्र माने जाते हैं।
दरभंगा महाराज की चिता भूमि पर स्थापित माँ श्यामा मंदिर की तरह ही इन मंदिरों का भी तांत्रिक और ऐतिहासिक महत्व है। जीर्णोद्धार के बाद अब यहां श्रद्धालुओं को और अधिक सुव्यवस्थित दर्शन और पूजा की सुविधा मिल सकेगी।
जीर्णोद्धार से दरभंगा के धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। कामेश्वर धार्मिक न्यास के ट्रस्टी कुमार राजेश्वर सिंह और कुमार कपिलेश्वर सिंह के सौजन्य से जीर्णोद्धार कार्य कराया गया है। दोनों मंदिर माधवेश्वर प्रांगण, KRT कामेश्वरनगर में स्थित हैं। दरभंगा राज परिवार के इतिहास से सीधे जुड़े हुए हैं।



