
बिहार
MADHUBANI:- एक बच्चे की मां बच्चा छोड़ प्रेमी संग फरार, कलुआही थाना क्षेत्र की घटना
मधुबनी- 09 अगस्त। कलुआही थाना क्षेत्र के एक गांव की एक बच्चे की मां एक महिला ने घर में अपनी बच्ची को रोते हुए छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई।
इस संबंध में महिला के पति जगदीश झा के आवेदन पर कलुआही थाना में कांड दर्ज की गई है। दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि पिछले दिन मैं जब दरभंगा चला गया था तो मेरा भाई मुझे फोन पर बताया की घर में आपकी बच्ची अकेले रो रही है, जब मैं वहां से आया तो देखा मेरी बच्ची घर में अकेले रो रही थी और मेरी पत्नी गायव थी, तब पता चला कि मेरी पत्नी मोबाइल से किसी दूसरे व्यक्ति के साथ बराबर बात करती रहती थी वही व्यक्ति शादी की नीयत से बहला फुसलाकर मेरी पत्नी को भाग कर ले गया है।



