
DARBHANGA:- इकबाल ड्रग एजेंसी का हुआ शुभारंभ, उचित कीमत पर मिलेंगी सभी प्रकार की दवाएं
दरभंगा- 05 अगस्त। दरभंगा शहर के बेंता स्थित हॉस्पिटल रोड में गीता डायग्नोस्टिक के सामने बुधवार को इकबाल ड्रग एजेंसी (अंग्रेजी दवाखाना) का शुभारंभ किया गया। दोपहर 3 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में डॉक्टर सागर मंडल, जदयू नेता नजरे आलम एवं अतीक अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दवाखाने का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर दवाखाना के प्रोपराइटर मोहम्मद आसिफ इकबाल व आकिब इकबाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यहां ग्राहकों को सभी प्रकार की दवाएं मुनासिब और उचित कीमतों पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सेवा और गुणवत्तापूर्ण दवा उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता होगी।
शुभारंभ समारोह में मोहम्मद शोऐब, डॉ. अजहर सुलेमान, जियाउलहोदा उर्फ छोटू, छोटाईपट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया अमरजीत सिंह, अधिवक्ता सैफुल इस्लाम, मोहम्मद नेमत, मोहम्मद कैसर, नसरें आलम, मोहम्मद तौकीर, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद असजद, तारिक अनवर, आजाद, नीतेश मिश्रा, आशू सिंह, नितेश सिंह, काशिफ अहसन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने दवाखाना के संचालक मोहम्मद इकबाल को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



