भारत

PM मोदी ने अच्छे चरित्र को बताया सम्मान, विश्वास और नेतृत्व की नींव

नई दिल्ली- 27 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक्स पर एक सुभाषितम् साझा करते हुए समाज में अच्छे चरित्र के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शीलवान व्यक्ति न केवल समाज में सम्मान प्राप्त करता है, बल्कि उसे हर प्रकार की जिम्मेदारी निभाने के योग्य भी माना जाता है। प्रधानमंत्री ने अच्छे चरित्र को स्थायी सफलता, प्रभावी नेतृत्व और विश्वास की वास्तविक नींव बताया।

वह सुभाषितम् है- “शीलवान् पूजितो लोके शीलवान् साधुसम्मतः। शीलवान् सर्वकर्मार्हः शीलवान् प्रियदर्शनः॥” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अच्छे चरित्र वाला व्यक्ति समाज में सम्मान और सज्जनों का आदर प्राप्त करता है। ईमानदारी, विनम्रता और अनुशासित आचरण ऐसे व्यक्ति को प्रत्येक दायित्व के निर्वहन के योग्य बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट चरित्र वाले व्यक्ति का व्यक्तित्व प्रेरणादायी होता है और उसका आचरण दूसरों के लिए अनुकरणीय बन जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अच्छा चरित्र ही स्थायी सफलता, प्रभावी नेतृत्व और दीर्घकालिक विश्वास की सबसे मजबूत आधारशिला है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!