बिहार

पूर्व मंत्री अर्जुन राय ने RJD से दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल

मुजफ्फरपुर-26 जुलाई। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ नेता,पूर्व मंत्री और सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने साफ कर दिया कि वह सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनके इस फैसले ने बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।

रविवार को मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में अर्जुन राय ने अपने राजनीतिक भविष्य का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक राजद में रहने के बाद अब उन्हें महसूस हुआ कि पार्टी अपनी मूल विचारधारा और उन सिद्धांतों से दूर हो चुकी है, जिनके आधार पर लालू प्रसाद यादव ने इसे खड़ा किया था।

अर्जुन राय ने कहा कि मौजूदा नेतृत्व के दौर में पार्टी की दिशा बदल गई है। उनका आरोप है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद अब उन मूल नीतियों पर नहीं चल रही, जिनसे कभी पार्टी की पहचान बनी थी। इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। प्रेसवार्ता के दौरान अर्जुन राय ने कहा कि उनका फैसला किसी व्यक्तिगत नाराजगी का नहीं, बल्कि राजनीतिक सोच और विचारधारा का है।

उन्होंने कहा कि पार्टी में अब पहले जैसी कार्यशैली और वैचारिक प्रतिबद्धता नहीं रही। यही वजह है कि उन्होंने खुद को राजद से अलग करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से वह प्रभावित हैं। साथ ही बिहार भाजपा की कार्यशैली को भी उन्होंने सकारात्मक बताया।

अर्जुन राय ने कहा कि वह भाजपा के साथ मिलकर राज्य और देश के विकास के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोमवार को वह औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!