
भारत
मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय के मुद्दे पर सपा ने अयोध्या में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
अयोध्या- 21 जुलाई। उत्तर प्रदेश के जनपद अयाेध्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार काे पूर्व विधायक पवन पांडेय के नेतृत्व में रामपुर के मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन में विश्वविद्यालय के 38 भवनों को गिराने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की गई। सपा ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय में कोई कमी या अनियमितता है तो उसे सुधारा जा सकता है। प्रदर्शनकारियों ने भवनों को ध्वस्त करने के बजाय जुर्माना लगाकर कार्रवाई करने की मांग की।



