बॉलीवुड

रिलीज से पहले ‘नागबंधनम’ के मेकर्स ने दिया सरप्राइज

साउथ भारतीय पैन-इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला ‘अल्फा’ से होगा, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिलीज से पहले ‘नागबंधम’ के निर्माताओं ने हिंदी दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एक विशेष ऑफर की घोषणा की है, जिसके तहत एक टिकट खरीदने पर दूसरा टिकट मुफ्त मिलेगा। यह सुविधा केवल फिल्म के हिंदी संस्करण पर लागू होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, दर्शक डिस्ट्रिक्ट ऐप और बुक-माय-शो के माध्यम से इस ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। हाल ही में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू की गई है। माना जा रहा है कि इस रणनीति के जरिए निर्माता हिंदी भाषी बाजार में फिल्म की पहुंच बढ़ाने और शुरुआती दर्शक संख्या में इजाफा करने का प्रयास कर रहे हैं।

विराट कर्ण और नाभा नतेश अभिनीत ‘नागबंधम’ भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों और उनसे जुड़े रहस्यमयी खजानों की कहानी पर आधारित है। फिल्म में महेश मांजरेकर, जगपति बाबू और मुरली शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का लेखन और निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है, जबकि निर्माण अभिषेक पिक्चर्स और एनआईके स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button