
MADHUBANI:- छात्रा को रात भर बंधक बनाकर रखने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी- 02 जुलाई। नगर थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने लिखित आवेदन देकर अपने साथ कथित रूप से अपहरण, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने नगर थाना में दिए आवेदन में न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, छात्रा ने बताया कि वह परीक्षा देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान सागर मिश्रा और जितेंद्र नामक दो युवकों ने कथित रूप से उसे जबरन वाहन में बैठाकर ले लिया। पीड़िता का आरोप है कि उसे एक सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की गई और पूरी रात बंधक बनाकर रखा गया।
अगले दिन सुबह उसे उसके घर के पास छोड़ दिया गया। छात्रा ने आवेदन में यह भी कहा है कि घटना के बाद वह काफी डरी और सहमी हुई है। उसने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे न्याय दिलाने की मांग की है।
वहीं, नगर थाना पुलिस पीटीसी सुधांशु रंजन ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।



