
अपराधी को शहीद का दर्जा देने का समर्थन किया रहा है, तो फिर फूलन देवी को माता दुर्गा का अवतार क्यों न माना जाएः धनेश्वर
सतघरा दुर्गा स्थान में फूलन देवी की मूर्ति स्थापित कर उनकी दुर्गा के रूप में की जाएगी पूजा
मधुबनी- 02 जुलाई। भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने विकास दुबे एनकाउंटर मामले के संदर्भ में कथित तौर पर अमर दुबे या प्रभात मिश्रा (जिन्हें स्थानीय स्तर पर भरत तिवारी या इसी तरह के नामों से जोड़ा जा रहा है) जैसे आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को शहीद का दर्जा देने की मांग करने वालों की कड़े शब्दों में निंदा की।
गुरूवार को श्री महतो पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि अगर देश का कानून किसी को अपराधी मानता है और वैसे व्यक्ति को शहीद का दर्जा देने का समर्थन किया रहा है, तो फिर दस्यु सुंदरी फूलन देवी को माता दुर्गा का अवतार क्यों न माना जाए? जिन्होंने अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए हथियार उठाए और 22 राक्षसों का वध किया, उनकी पूजा क्यों न की जाए? नारी अस्मिता का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि यदि एक द्रौपदी के वस्त्र हरण पर इतना बड़ा महाभारत हो सकता है, तो फूलन देवी के साथ 22 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया तथा समाज मूकदर्शक बना रहा। यह दर्शाता है कि उस समय समाज की सोच कितनी गिर चुकी थी।
श्री महतो ने जातिवादी राजनीति पर प्रहार करते हुए कहा कि एनकाउंटर तो हर हफ्ते किसी न किसी जाति के अपराधी का होता है, परंतू कभी भी इस तरह विरोध नहीं देखा गया। यदि किसी अपराधी का संबंध दलित,मुस्लिम या ओबीसी समाज से होता, तो प्रशासन और कुछ संगठन उसे तुरंत आतंकवादी,पाकिस्तानी एजेंट या नक्सली घोषित कर देते। लेकिन यहां अपराधी एक खास वर्ग से है, इसलिए उसे शहीद बनाने की घटिया और शर्मनाक सोच रखी जा रही है।
उन्होंने घोषणा कि आने वाले दशहरे में सतघरा दुर्गा स्थान पर वीरांगना फूलन देवी की मूर्ति स्थापित कर उन्हें दुर्गा के रूप में पूजा जाएगा।
मौके पर भारतीय मित्र पार्टी महिल प्रकोष्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बीणा देवी,युवा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार महतो,उमेश भंडारी,रामबाबू चोधरी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अल्लाम,दिलीप कुमार महतो,चंदन कुमार,मो. जावेद और उमेश पंडित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



