बॉलीवुड

‘आश्रम 4’ में फिर छाएंगे बॉबी देओल, शूटिंग अगस्त से शुरू होने की संभावना

अभिनेता बॉबी देओल की चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ एक बार फिर नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौटने की तैयारी में है। ‘आश्रम 4’ पर काम शुरू हो चुका है और इसकी शूटिंग अगस्त से शुरू होने की संभावना है। नए सीजन में बॉबी देओल एक बार फिर ‘बाबा निराला’ के चर्चित किरदार में नजर आएंगे। उनके अलावा अदिति पोहनकर और चंदन रॉय सान्याल भी अपने-अपने किरदारों में वापसी करेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक प्रकाश झा अपने बैनर प्रकाश झा प्रोडक्शंस के तहत इस क्राइम-ड्रामा सीरीज का निर्देशन करेंगे। फिलहाल निर्माण कार्य जारी है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि चौथा सीजन बाबा निराला की कहानी का अंतिम अध्याय होगा या इसके बाद भी सीरीज को आगे बढ़ाया जाएगा।

‘आश्रम’ का पहला सीजन 28 अगस्त 2020 को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। इसके बाद दूसरा सीजन नवंबर 2020 और तीसरा सीजन जून 2022 में आया। सीरीज की कहानी स्वयंभू धर्मगुरु बाबा निराला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आस्था की आड़ में अपने अनुयायियों का शोषण करता है और अपराधों का साम्राज्य खड़ा करता है। लगातार तीन सफल सीजन के बाद अब दर्शकों को चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button