
MADHUBANI:- गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सेवाओं विषय पर होगा मंथन: रजनीश झा
मधुबनी- 11 अप्रैल। राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 11 अप्रैल को पंडौल बाजार स्थित रीयल राइट्स आफ ह्यूमन के तत्वावधान में गर्भवती महिलाओं के लिए उचित स्वास्थ्य सेवाओं विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए रीयल राइट्स आफ ह्यूमन के अध्यक्ष रजनीश झा ने बताया कि प्रसव की देखभाल और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। भारत सरकार ने 2003 में कस्तूरबा गांधी की जयंती को इस दिवस के रूप में नामित किया, जिससे भारत यह पहल करने वाला पहला देश बना।
उन्होंने कहा कि प्रसव के दौरान होने वाली मौतों को कम करना, सुरक्षित गर्भावस्था, और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के साथ-साथ गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं पर जोर देता है। सुरक्षित मातृत्व, पोषण और स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ताकि महिलाओं को समुचित लाभ मिल सके।



