
भाजपा का मुख्यमंत्री बनते ही बिहार में शुरू हो जाएगी जदयू की उल्टी गिनती: सुमन सिंह
मधुबनी- 11 अप्रैल। बिहार में मुख्यमंत्री के पद से नीतीश कुमार का संभावित इस्तीफा और भाजपा का मुख्यमंत्री बनते ही बिहार में जदयू की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। उक्त बातें राजद के प्रवक्ता सुमन सिंह यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री पद को लेकर तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पर जदयू नेताओं की चुप्पी जदयू में भारी असंतोष को दर्शाता है। यह कब विस्फोटक हो जाएग कहां नहीं जा सकता है।
बिहार में भाजपा का सीएम बनाने की चाल जदयू के समर्पित नेताओं, कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा है। भाजपा जिस तरह सीएम नीतीश कुमार को अपने जाल में फंसाया है, उससे आने वाले दिनों में जदयू का बिखरना तय है। भाजपा का राग अलापने वाले जदयू के कई कद्दावर नेताओं का असली चेहरा सामने आ गया है। जदयू में रहकर ही जदयू का कब्र खोदने वाले नेताओं को जनता माफ नहीं करेगी। इसका खामियाजा उन्हें आने वाले दिनों में उन्हें भुगतना पड़ सकता है। जनता जरूर सबक सिखाएगी।



